Ticker

6/recent/ticker-posts

धर्म को राज्य (सरकार ) से अलग रखना महत्वपूर्ण क्यों है?

 धर्म (हिन्दू, मुस्लमान)को राज्य (सरकार ) से अलग रखना महत्वपूर्ण क्यों है?

जैसा कि हम जानते हैं। कि लोकतंत्र में सभी धर्मों हिंदू, मुसलमान,ईसाई आदि को सम्मान अधिकार देना अनिवार्य है। अगर अधिकारों का समान रूप से वितरण नहीं हुआ तो इस व्यवस्था को लोकतंत्र नहीं कहा जा सकता हालांकि गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों को उनकी स्थिति में सुधार के लिए आरक्षण भी जरूरी है। चलिए अब मेन मुद्दे पर आते हैं। अगर सरकार (राज्य) को धर्म से अलग नहीं रखा जाएगा तो सत्ताधारी पार्टी के लोग जिस धर्म की होंगे वो अपने धर्म के विस्तार में लग जाएंगे जबरन अन्य धर्मों के लोग को भी अपने धर्म के अनुसार जीने के लिए विवश करेंगे। अल्पसंख्यकों की कोई सुनवाई नहीं करेगा और पूरा लोकतंत्र खराब हो जाएगा। धीरे-धीरे सत्ताधारी शासक तानाशाह बन जाएगा इसी स्थिति से बचने के लिए राज्य को धर्म से अलग रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें सरकार किसी एक धर्म की उन्नति के लिए काम नहीं कर सकती। इसके उदाहरण के लिए आप भारत में मुगल शासन के समय के राजाओं को ले लीजिए।

Alauddin Khilji's picture has been made here which shows what kind of ruler he was
यह अलाउद्दीन खिलजी की तस्वीर है जिसको देखकर हमें उसके स्वभाव का अनुमान होता है


  1. सल्तनत काल के राजा अलाउद्दीन खिलजी ने 'खिलजी वंश' की स्थापना की।
  2. 1320 ई. में गयासुद्दीन तुगलक के शासनकाल आने पर उसने 'तुगलक वंश' की स्थापना कर दी।
  3. 1451 ई. में बहलोल लोदी ने 'लोदी वंश' की स्थापना कर दी।
आदि उदाहरणों को आप देख सकते हैं। अगर सरकार पर अंकुश नहीं होगा तो बहुसंख्यक लोग ही सब पर शासन करेंगे और हमारे हिसाब से तो धर्म ही नहीं होना चाहिए। कोई आपसे आपका धर्म पूछे तो आप बता दें कि हमारा कर्तव्य ही हमारा धर्म है। बाकी आप भूल जाओ कि आप किस धर्म या समुदाय से संबंध रखते हो। कोई किसी धर्म समुदाय का हो आपको उससे क्या लेना-देना है। बस स्वच्छ होना चाहिए काला हो, कपड़े फटे हो उससे कोई मतलब नहीं है। बस आपसे अच्छे से बोले आपका सम्मान करें उसी ही आप सबसे बड़े धर्म का इंसान समझ ले और जिसे हम कब से धर्म-धर्म कहते आ रहे हैं। वह धर्म नहीं है धर्म है हमारा कर्तव्य पुत्र को माता पिता की सेवा करना, माता पिता को पुत्र का लालन-पालन करना किसी की मदद करना इंसानियत दिखाना ही धर्म है।
कुछ प्रश्न उत्त
प्रश्न- सरकार को धर्म से अलग रखना क्यों जरूरी है?
उत्तर- अगर सरकार को धर्म से अलग नहीं रखा जाएगा तो सत्ताधारी अपने धर्म के विस्तार में लग जाए।

प्रश्न- धर्म क्या है?
उत्तर- अपने कर्तव्य का निर्वहन ही धर्म है।

प्रश्न- सरकार पर अंकुश लगाना क्यों जरूरी है?
उत्तर- सरकार पर अंकुश लगाना इसलिए जरूरी है क्योंकि सरकार पर अंकुश नहीं रहेगा तो शासक तानाशाह बन सकता है।




CHS परीक्षा की तैयारी कैसे करें- https://samajik-centre.blogspot.com/2022/04/chs-ki-tayari-kaese-kare-step-by-step.html

यूपी स्कॉलरशिप कैसे भरें- https://samajik-centre.blogspot.com/2022/03/up-scholarship-2022-kaese-bhare-class-9.html

गंगा नदी की उत्पत्ति कहां से हुई है- https://samajik-centre.blogspot.com/2021/12/ganga-ki-utpati.html

भारत की संस्कृति कैसी है- https://samajik-centre.blogspot.com/2022/04/bharat-ki-sanskriti-kaesi-hai.html


धन्यवाद



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ